News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 9, 2024  |  7:44 PM

73 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूवे ने नगर पंचायत रामकोला के जनता इण्टर कॉलेज के खेल मैदान में विकसित भारत संकल्प विकास रथ यात्रा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना और उन्हें सुदृढ़ बनाना है ताकि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सके।उन्होंने कहा कि इस संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास खण्ड, तहसील, नगर पंचायत स्तर तक योजनाओं के लाभ से वंचित परिवार को मुख्य धारा मे जोड़कर लाभान्वित करना है। किसान सम्मान निधि का संचालन, बेटी बचाओ बेटीकन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना स्वयं सहायता समूह जैसी योजनाओ के द्वारा महिलाओं को मोदी जी ने शसक्त बना दिया है। वर्तमान में महिलाएं देश और समाज के हर क्षेत्र में बढ़ चढ़़ कर भाग ले रही है।  

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

विशिष्ट अतिथि विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड ने आयुष्मान कार्ड से गरीबों को मुफ्त इलाज व राशनकार्ड से भरपेट भोजन का जिक्र किया।कहा कि अब कोई गरीब परिवार भूखा नही सो रहा है। 

नगर अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने कहा कि संकल्प विकास यात्रा कार्यक्रम में आये हुए सभी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी को अवसर दे रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन मनोहर गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर व दीप प्रज्ज्वलित किया गया।पंचप्रण का सभी को संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, शिशु गोविन्द राव,राकेश गोविन्द राव, शैलेश सिंह, मनोज गोविंद राव, प्रेम तिवारी, �

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking