रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर स्थित शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय में मंगवाकर को मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव व विशिष्ट अतिथि तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उपजिलाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण करने की विभिन्न प्रकार के नियम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रजातंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान है।तहसील दार श्री त्रिपाठी ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मनीषा सिंह व प्रबंधक डॉ राधे गोविंद शाही, कप्तानगंज कानूनगो अरविंद कुमार, निर्वाचन प्रभारी भरत कुमार, लेखपाल राहुल दीक्षित सहित महाविद्यालय के प्रवक्ता पंकज प्रताप राव के अलावा समस्त छात्राएं उपस्थित रही।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…