रामकोला/कुशीनगर। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकोला अखिलेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने गुरुवार को पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को स्थानीय क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त रामदुलारे पुत्र तेरस रामकोला थाना क्षेत्र के बरकंटी निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त पर रामकोला थाने में मुअसं 187/23 धारा 498ए/304बी/120 बी भादवि व ¾ डीपी के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उप निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश चौधरी रहे।
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…