News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 9, 2023  |  10:00 PM

988 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

रामकोला, कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत देवरिया बाबू गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

 मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव निवासी एक 28 वर्षीय महिला की शनिवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मोबाइल के जरिए घटना की जानकारी मायके वालों को दी।ससुरालियों के अनुसार मृतका पुष्पांजलि ने रात में कमरा अंदर से बंद कर पंखे से लटककर जान दे दी।परिजनोंं ने बताया कि भोर में जब रोज की भांति कमरा नही खुला तो दरवाजे की कुंडी तोड़ अंदर पहुँचा गया तो पुष्पांजलि का शव पंखे से लटक रहा था। आनन फानन में उसे नीचे उतरा गया और कप्तानगंज हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पुष्पांजली को मृत घोषित कर दिया। वही मायके वालों का कहना है कि दहेज के लिए पुष्पांजलि को प्रताड़ित किया जा रहा था। विवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार देेेवरिया बाबू गांव के युुुवक की शादी गत वर्ष पश्चिमी चंपारण के चौतरवा थाने के गांव अहिरौलिया में हुई थी।मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बावत थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि विवाहिता के शव का पीएम करवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर  विधिक कार्रवाई की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking