रामकोला/कुशीनगर । जल जमाव व जल निकासी की समस्याओं को लेकर वार्ड नंबर 21 के जागरूक युवाओं ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी रामकोला को पत्रक सौपा।
युवाओं ने बताया कि स्थानीय कस्बा अंतर्गत मिडिल स्कूल से हैडिल होकर रामकोला- कसया मुख्य सम्पर्क मार्ग स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा तक जाने वाले मार्ग पर बरसात शुरू होते ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस मार्ग का रामकोला-पडरौना मुख्य मार्ग से भी सम्पर्क है तथा इस मार्ग से होकर आम आदमी का बहुतायत संख्या में प्रतिदिन आना- जाना लगा रहता है। इस सड़क की दुर्दशा के कारण आए दिन कोई न कोई दुर्घटनाएं होती रहती है।
इस समय माँ काली वार्ड के इस सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। युवाओं ने पत्रक सौपकर अति शीघ्र समस्या के निस्तारण की मांग किया। इस दौरान नीरज गोविंद राव, प्रिंस गोविंद राव, मोनू गोविन्द राव, आदित्य गोविंद राव, सचिन, अभिषेक गोविंद राव, रौनक, नितिन यादव, आलोक दीक्षित, आदर्श दीक्षित आदि रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…