रामकोला/कुशीनगर। रामकोला विकास खंड के परोरहा, अहिरौली कुसम्ही, उर्दहा, दुबौली, मोतीपाकड़, बसडीला, अमवा बाजार, भठही खुर्द, भठही बुजुर्ग, पिड़ारी, मोरवन, धरमौली गांव में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान वैन एलइडी टीवी के माध्यम से ईवीएम व वीवीपैट मशीन के कार्यप्रणाली के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया।
बताया गया कि जहां कहीं भी लोगों को कोई कमी दिखे तो उसे बताये जिसे दूर किया जा सके। विशेष रूप से मतदाताओं को वीवीपैट और ईवीएम मशीन के बारे जानकारी दी गई। ईवीएम मशीन व वीवीपैट मशीन को मतदाताओं की भ्रांतियों को दूर करने के लिए मतदान को जोड़ा गया ताकि लोगों को भ्रमित न किया जा सके। मतदाताओं ने ईवीएम मशीन में मतदान कर वीवीपैट पर मतदाता क्रमांक उसका नाम, प्रतीक चिन्ह स्क्रीन पर देखे।पुष्टि के साथ-साथ लोगों को जागरूक किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस अभियान के जरिए मतदाताओं को जागरूक कर रही है। इस अभियान के तहत उप जिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल ने लेखपाल योगेन्द्र गुप्ता, व ट्रेनर रवि जायसवाल अवर अभियंता को रामकोला ब्लाक क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया है।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…