News Addaa WhatsApp Group Join करें

कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन रामकोला की टीम रही विजयी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 19, 2021  |  5:58 PM

606 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन रामकोला की टीम रही विजयी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के मोरवन गाँव में आयोजित जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे लीग मैच में थाना हनुमानगंज की टीम को हराकर रामकोला की टीम ने अगले राउंड में प्रवेश के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले रामकोला के लिटिल को मैन आफ द मैच दिया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवा लीग मैच रविवार को क्षेत्रीय टीमों रामकोला व थाना हनुमानगंज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हनुमानगंज के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रामकोला की टीम के लिटिल के 110 रन नाबाद की बदौलत निर्धारित 16 ओवर के मैच में 210 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनुमानगंज की टीम ने निर्धारित लक्ष्य के तीन ओवर पहले ही 109 रन बनाकर आल आउट हो गई। भाजपा के मंडल रामकोला के उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रजापति ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुरुआत की।

इस मौके पर कमेटी के सोनू सिंह, सर्वेश सिंह, शंकर गोविंद राव, मोनू सिंह, लोरिक यादव, दिलीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, इस्लाम, राजू तिवारी, प्रियांशु, फिरोज आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking