कुशीनगर।रामजन्म भूमि के प्रवेश द्वार पर थी प्रतिमा, चौबुर्जी मन्दिर दशरथ गद्दी परिसर में बनेगा भव्य मंदिर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान की 32 वर्षों से रखी प्रतिमा दशरथ गद्दी चौबुर्जी मन्दिर अयोध्या परिसर में बनने वाले 101 फीट ऊंचे मंदिर में स्थापित होगी।
उक्त जानकारी धर्म ध्वजा धारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दशरथ गद्दी के महन्थ के बृज मोहन दास जी महाराज के हवाले से उनके शिष्य जनपद कुशीनगर के ग्राम धुरिया निवासी मनोज कुमाजर दास ने देते हुए बताया कि वर्ष 1991 में जब रामजन्म भूमि का सुंदरीकरण हो रहा था तो कार सेवा के समय प्रवेश द्वार से हनुमान जी की प्रतिमा हटवा कर कार सेवकों ने दशरथ गद्दी चौबुर्जी मन्दिर में रख दिया। उस समय चार मुख्य मंत्रियों जिनमें कल्याण सिंह, भैरव सिंह शेखावत, सुंदर लाल पटवा, शांता कुमार व संतो की मौजूदगी में सहमति बनी की रामजन्म भूमि मन्दिर जब बनकर तैयार होगा उस समय हनुमान जी की प्रतिमा विधि विधान के साथ स्थापित कराने का संकल्प लिया गया लेकिन इसके बाद किसी ने इसका ख्याल नहीं किया और ना ही कोई चर्चा की। यह भी कहा कि जिस भूमि पर हनुमान जी की प्रतिमा थी वह भूमि भी स्व. रामाश्रय दास जी महाराज ने रामजन्म भूमि को दान कर दिया। भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान जी सबका कल्याण करते हैं। उनकी कृपा से सब सकुशल सम्पन्न होगा। महाराज जी के परम शिष्य श्री दास ने बताया कि धर्म ध्वजा धारी परिषद द्वारा प्रतिमा स्थापना के लिए मन्दिर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और जैसे ही रामलला का भव्य मंदिर बनकर भक्तों के दर्शन को तैयार होगा। हनुमान जी भी नए मन्दिर में विराजमान होंगे। महन्थ श्री दास के भ्राता पुजारी राजकुमार दास जी ने सभी भक्तों से इस पुण्य कार्य मे सहभागी बनने की अपील की।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…