News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल: किशनगंज बिहार ने बंगाल को 2–0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 5, 2026  |  8:43 PM

485 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल: किशनगंज बिहार ने बंगाल को 2–0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

तरयासुजान, कुशीनगर। नेहरू इंटर मीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमवार को बंगाल और बिहार की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मुकाबले में किशनगंज (बिहार) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल को 2–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच के पहले हाफ में किशनगंज बिहार ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मध्यांतर से पूर्व दो गोल दागकर 2–0 की निर्णायक बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपरों की सतर्कता के चलते कोई भी टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी। अंततः किशनगंज बिहार ने 2–0 की बढ़त बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

सोमवार को आयोजित इस क्वार्टर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी अरशद ख़ान और राजू ख़ान रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय तथा आयोजक अंशु तिवारी ने दर्शकों और खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं मैच का सफल एवं प्रभावी उदघोष ग्राम सभा पथराव के प्रधान पद के भावी प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्र ने अपने ओजस्वी शब्दों से किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद ओझा, हरिकेश रावत, वसीम सर, भाजपा युवा नेता राजेश सिंह, अशोक केडी, अमर शर्मा, संतु ओझा, अमित तिवारी, कृष्ण वर्मा, सहाबुद्दीन तथा अंजन तिवारी का सराहनीय सहयोग रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking