तरयासुजान, कुशीनगर। रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता तरयासुजान के अंतर्गत आयोजित वन-डे महिला फाइनल मैच में महिला एकेडमी फुटबॉल क्लब रांची (बिहार) और एमपीआईसी क्लब देवरिया (उत्तर प्रदेश) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। कड़े संघर्ष से भरपूर इस फाइनल में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
मैच के पहले हाफ में रांची की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक गोल कर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में देवरिया की टीम ने जोरदार वापसी करते हुए एक गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। अंतिम समय में रांची की टीम ने निर्णायक गोल करते हुए 2-1 की बढ़त बनाई और विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि खातून रेहाना ग्रुप ऑफ कंपनी, मिडिल ईस्ट सिंगापुर के प्रेसीडेंट एवं इंजीनियर रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय और आयोजक अंशु तिवारी ने सफल आयोजन के लिए दर्शकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन की तरह इस फाइनल मैच की कमेंट्री भी आकर्षण का केंद्र रही। पथराव ग्राम सभा के भावी प्रधान प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्र ने अपनी प्रभावशाली और जोशीली कमेंट्री से महिला फुटबॉल मैच को और अधिक रोचक बना दिया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संरक्षक प्रमोद ओझा, सामाजिक कार्यकर्ता व समाजसेवी हरिकेश रावत, इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वसीम अहमद, भाजपा युवा नेता राजेश सिंह, अशोक केडी, मुकेश गोड, अमर शर्मा, संतु ओझा, अमित तिवारी, राजेश मिश्रा,बबलू पटवा,कृष्ण वर्मा, सहाबुद्दीन, अंजन तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…