तरयासुजान, कुशीनगर। रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता तरयासुजान के ग्रुप बी का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा। यह मैच अटैक एफसी क्लब बुटवल (नेपाल) और यंग ग्यारह एफसी पटना के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई जबरदस्त हमले किए गए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
निर्धारित समय के बाद दिए गए अतिरिक्त समय में यंग ग्यारह एफसी पटना ने शानदार तालमेल के साथ एक निर्णायक गोल दागा। इस गोल के साथ ही पटना की टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली और मुकाबला अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नेपाल की अटैक एफसी बुटवल की टीम ने अंत तक बराबरी की कोशिश की, लेकिन पटना की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे उनके प्रयास सफल नहीं हो सके।
मैच के मुख्य अतिथि नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक अधिवक्ता संजय दुबे एवं प्रधानाचार्य वीरेंद्र द्विवेदी रहे। उनके साथ विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय एवं आयोजक अंशु तिवारी ने मैदान में मौजूद दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
मैच की रोचक और प्रभावशाली कॉमेंट्री विख्यात उद्घोषक तथा ग्राम सभा पथराव के प्रधान पद के भावी प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्र ने की, जिसने दर्शकों के रोमांच को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद ओझा, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा समाजसेवी हरिकेश रावत, वसीम अहमद, भाजपा नेता राजेश सिंह, राजेश मिश्रा,बबलू पटवा,अशोक केडी, अमर शर्मा, संतु ओझा, अमित तिवारी, कृष्ण वर्मा, सहाबुद्दीन, अंजन तिवारी, धर्मेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…