News Addaa WhatsApp Group Join करें

रानी अहिल्याबाई का जीवन राष्ट्र व समाज को रहा समर्पित: विधायक मोहन वर्मा

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

May 30, 2025  |  7:04 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रानी अहिल्याबाई का जीवन राष्ट्र व समाज को रहा समर्पित: विधायक मोहन वर्मा

मथौली बाजार कुशीनगर । ब्लाक सभागार कक्ष मोतीचक में शुक्रवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।

आपके लिए और..- चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई ने सामाजिक के साथ पूरे देश में धार्मिक क्षेत्रों में असाधारण एवं साहसिक कार्य की थीं। काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर समेत सैकड़ों मंदिरों का पुनर्निर्माण, तीर्थ यात्रियों के सुविधाओं के लिए किए गए अनेक कार्य उनकी संकल्पशीलता के प्रमुख उदाहरण हैं।

प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर हम सभी की आदर्श हैं। प्रमुख कप्तानगंज एवं प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का शासन लोककल्याणकारी और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अपनी शासन शैली से देश के अन्य राजाओं के समक्ष मिशाल पेश की थी। उनके साहसिक कार्य इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। साथ ही यह भी कहा कि विकट परिस्थितियों में राजगद्दी संभाल कर उन्होंने अपने साम्राज्य और संस्कृति को बचाने का कार्य किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह एवं संचालन भाजपा नेता अरुण पाण्डेय ने किया।

उक्त अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मोतीचक संदीप सिंह ,ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, मुंशी सिंह, रामू राव, विजय साहनी, जीतेन्द्र सिंह, अशोक सिंह,टीकू त्रिपाठी, ध्रुवनरायन सिंह, नर्मदा सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…

चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking