News Addaa WhatsApp Group

रंगमंच के प्रतिस्पर्धा में आनंद को मिला तृतीय स्थान

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 10, 2025  |  6:08 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रंगमंच के प्रतिस्पर्धा में आनंद को मिला तृतीय स्थान

बोदरवार/कुशीनगर। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी द्वारा नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में बोदरवार बाजार निवासी आनंद राज पुत्र लक्ष्मीचन्द उर्फ संतोष ने रंगमंच के क्षेत्र में व्यंग्य रचना में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने गाँव और परिवार सहित विश्वविद्यालय के नाम को रोशन किया है I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

विदित हो, कि विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा बोदरवार निवासी लक्ष्मीचंद उर्फ संतोष का पुत्र आनंद राज वर्तमान समय में ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र हैं I और हाल ही में नेट की परीक्षा को भी पास किए हैं I एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में देश के अनेक विश्वविद्यालयों से लगभग ढाई हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था I जिसमें राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर से बच्चों संग पहुँचे आनंद राज ने रंगमंच की श्रेणी में व्यंग्य रचना में तृतीय स्थान को प्राप्त कर I

ट्राफी संग प्रमाण पत्र से पुरस्कृत होकर अपने गाँव व परिवार सहित विश्वविद्यालय के नाम को रोशन किया गया है I इनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित ग्रामीणों के अंदर हर्ष का माहौल दिख रहा है I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking