सुकरौली/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में घोषित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने के साथ ही उनकी जीत के लिए पुरजोर कोशिश में लग गए हैं।इसी क्रम में सुकरौली में समाजवादी पार्टी व सुभासपा,रॉलोद यूनिट कार्यकर्ता सम्मेलन में रणविजय सिंह प्रत्याशी 334 विधानसभा हाटा की जीत के लिए प्रचार करते हुए हुँकार भरी।इस अवसर पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी वर्गों का सहयोग जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी का जनाधार मिल रहा है इस आधार पर सपा की सरकार बनना तय है।यदि जनता ने मौका दिया तो हाटा विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे।साथ ही सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में लोगो को अपने पक्ष में वोट डलवाने की भी बात कही।अपने द्वारा किये गए पूर्व के कार्यो तथा उपलब्धियो को गिनाते हुए आगे भी जीत के बाद क्षेत्र के विकास की बात भी कही।
इसके अलावा अखिलेश प्रताप सिंह पूर्वय सांसद महराजगंज, वीरेंद्र सिंह सैथवार,सुनैना कुशवाहा वरिष्ठ नेत्री, रणविजय सिंह सपा प्रत्याशी हाटा, ने भी संबोधित किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कृष्ण मिश्रा तथा संचालन सुरेंद्र यादव ने किया।इस अवसर पर गुड्डू दूबे मंडल सुभासपा , राजनेति कश्यप, सत्यकाम पांडेय, सुनील दत्त शाही,सुरेन्द्र आर्या, अजय यादव, रामरेखा यादव, जय प्रकाश चौहान, रामकिशोर निषाद,अरविंद यादव, विद्यासागर यादव, योगेंद्र कुशवाहा,टीपू यादव, फिरोज अंसारी, नवनाथ यादव, सुरेश यादव, संतोष यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओ के साथ आमजन उपस्थित रहे।
— News Addaa (@news_addaa) February 19, 2022
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…