मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजित विद्यालय सिंहपुर के सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ने जनपद की सूची में 27 वां रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विगत लगातार 02 वर्षों से विद्यालय के एक एक छात्र ने सफलता प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्र एवं छात्राओं में भी प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें तरासने की जरूरत है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब तबके के छात्र एवं छात्राओं को हर आवश्यक संसाधन एवं सामग्री उपलब्ध कराते हुए उन्हें विद्यालय समय के अलावा अतिरिक्त समय देकर तैयारी कराया जाता हैं ।
इस सफलता पर सत्येन्द्र कुमार गुप्ता को विद्यालय परिवार एवं प्रवन्ध समिति के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान एआरपी बरूणेश चंचल पाण्डेय, मारकण्डेय नाथ त्रिपाठी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…