News Addaa WhatsApp Group Join करें

रात के अंधेरे में खनन नियम तोड़ने वालों पर चला कानून का डंडा, तीन वाहनों पर हुई कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 14, 2026  |  6:47 AM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रात के अंधेरे में खनन नियम तोड़ने वालों पर चला कानून का डंडा, तीन वाहनों पर हुई कार्यवाही

कुशीनगर। मंगलवार/बुधवार की बीती रात्रि अवैध खनन व खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने नेशनल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। अचानक हुई इस रात्रिकालीन जांच से बिना वैध प्रपत्र खनिज ढोने वालों में हड़कंप मच गया।
चेकिंग के दौरान खनन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दो वाहनों को पटहेरवा थाना परिसर में सीज कर दिया गया, जबकि एक अन्य वाहन से मौके पर ही चालान की राशि जमा कराई गई। इस पूरी कार्रवाई में कुल 1 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शासन व जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध प्रपत्र खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

रात्रि में हुई इस कार्रवाई से नेशनल हाईवे पर अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगी है। प्रशासन की इस सख्ती से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है, वहीं आमजन ने इसे कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking