News Addaa WhatsApp Group

सांसद रवि किशन ने अश्लील भोजपुरी गीतों पर प्रतिबंध के लिए केंद्र के साथ यूपी व बिहार की सरकार से की ये मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 15, 2021  |  11:16 AM

1,150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद रवि किशन ने अश्लील भोजपुरी गीतों पर प्रतिबंध के लिए केंद्र के साथ यूपी व बिहार की सरकार से की ये मांग

अभिनेता और गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन शुक्ला ने भोजपुरी फिल्मों और गानों के माध्यम से समाज में फैलाई जा रही अश्लीलता पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई है. इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों के साथ देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को पत्र लिखा है और कठोर कानून बनाए जाने की मांग की है. गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने पूर्व में बन चुकीं ऐसी फिल्मों और अश्लील गानों पर भी प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है.

भोजपुरी के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रहे रवि किशन

भोजपुरी फिल्म जगत में पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से जुड़े रहे रवि किशन सांसद बनने के बाद भोजपुरी के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. वह लोकसभा में इकलौते सांसद हैं, जिनकी ओर से भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान दिलाने के लिए एक गैर-सरकारी सदस्य का विधेयक भी संसद में पेश किया है. इससे पहले अभिनेता से सांसद बने रवि किशन ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर राज्य में भोजपुरी सिनेमा को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की थी. अभिनेता ने विस्तार से बताया कि भोजपुरी फिल्मों के प्रचार के लिए रोडमैप और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया गया था.

भोजपुरी फिल्म और विशेषकर उसके गानों के स्तर में काफी गिरावट आई

रवि किशन ने पत्र में उल्लेख किया है कि भोजपुरी भाषा में अनेक फिल्में बनी हैं, मगर पिछले कुछ दशकों में भोजपुरी फिल्म और विशेषकर उसके गानों के स्तर में काफी गिरावट आई है. आज के भोजपुरी फिल्म और गाने अश्लीलता का पर्याय बन गए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है. इससे युवा पीढ़ी के कोमल मन-मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए भोजपुरी फिल्म और गानों की अश्लीलता पर लगाम लगाने की अविलंब आवश्यकता है.

संबंधित खबरें
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking