News Addaa WhatsApp Group Join करें

11 राज्य से जुटे 1721 खिलाड़ियों की बाक्सिंग प्रतियोगिता मे रवि ने जीता कांस्य

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 30, 2023  |  4:28 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 राज्य से जुटे 1721 खिलाड़ियों की बाक्सिंग प्रतियोगिता मे रवि ने जीता कांस्य WhatsApp
Responsive image

पडरौना ब्लाक के धर्मपुर खुर्द निवासी बाक्सर रवि गोड़ ने आरईसी ओपन टैलेंट हंट प्रोग्राम के अंतर्गत 14 सितंबर से 24 सितंबर तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित जूनियर बालक व बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। रवि इंटर जोन प्रतियोगिता में नार्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेंगें।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

इस आशय की जानकारी तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ निवासी व स्पोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के उत्तराखंड स्थित स्पोर्ट ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर में कार्यरत कोच सिकंदर पटेल ने दी। उन्होने बताया कि उक्त प्रतियोगिता हेतु देश को पांच जोन क्रमश: सेंट्रल, नार्थ, साउथ, ईस्ट व वेस्ट जोन में बांटा गया था। नार्थ जोन में शामिल 11 राज्यों के 1721 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था जिसमें रवि ने उक्त उपलब्धि हासिल कर साढ़े सात हजार रुपये का पुरस्कार भी जीता। रवि ने उक्त पदक जीत इंटर जोन प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।

गत जून 2023 में उक्त केंद्र के हास्टल के लिए चयनित रवि ने इसके पूर्व वर्ष 2022 में जूनियर नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल तथा वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश जूनियर स्टेट बाक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल व बेस्ट बाक्सर का अवार्ड जीतने के बाद नेशनल चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई थी। रवि की उपलब्धि पर पडरौना के कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, पिता लालबाबू गोंड, मां मीरा देवी, दीपक कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking