News Addaa WhatsApp Group Join करें

रविन्द्र नगर धूस: चोरी की एक अदद पर्स के साथ एक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 20, 2024  |  8:06 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रविन्द्र नगर धूस: चोरी की एक अदद पर्स के साथ एक गिरफ्तार

कुशीनगर । रविन्द्र नगर धुस पुलिस ने विगत दिवस हुए चोरी के पर्स के साथ एक को दबोचा है।पर्स में नकद रुपए के साथ कुछ अन्य सामग्री भी मिले है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना रविन्द्र नगर धूस पुलिस द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय कुशीनगर परिसर में अस्पताल की मेन बिल्डिंग के पश्चिम तरफ पी0एम हाउस की तरफ सड़क के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा गया,जिसकी पहचान रिजवान पुत्र खुशरुद्दीन साकिन नोनिया पट्टी थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ,जिसके कब्जे से चोरी का एक अदद पर्स जिसमें 2000 रुपये नकद, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद इण्ट्री पास, एक अदद मोबाईल खरीदने की रसीद बरामद कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बताते चले की थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा थाना रविन्द्रनगर धूस, उप निरीक्षक अनुराग यादव ,उप निरीक्षक गनेश प्रजापति ,हेड कांस्टेबल मोहम्मद जाहिद ,आरक्षी अशोक कुमार ,आरक्षी शुभेन्द्र उपाध्याय के साथ भ्रमण पर निकले थे की संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति उपरोक्त बताए गए स्थान पर खड़ा था जो पुलिस को देख कर भागने लगा,जिसको दौड़ा कर पकड़ लिया गया,जिसके तलाशी के क्रम में चोरी का पर्स मिला। जिसको गिरफ्तार करते हुए स्थानीय पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking