कुशीनगर । रविन्द्रनगर धुस पुलिस ने अपराधिक मानव बध के अतरिक्त मुकदमे में वांछित चल रहे एक महिला सहित चार अभियुक्त को उस समय दबोचा है,जब वह कही भागने के फिराक में वाहन के प्रतिक्षा में खड़े थे।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे है अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना रविन्द्र नगर धूस पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 98/2024 धारा 323,504,506,304 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण सोनू पासवान पुत्र कल्पनाथ, प्रदीप पासवान पुत्र कल्पनाथ , कल्पनाथ पुत्र स्व0 काशी, एक महिला अभियुक्ता निवासीगण काँटी थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जरिए मुखबिर यह सूचना थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा थाना रविन्द्रनगर धूस को हाथ लगी की अपराधिक मानव बध के वांछित चल रहे अभियुक्त देखे गए हैं,अगर जल्दी किया जाए तो गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष श्री मिश्र ने अपने साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक जीतबहादुर यादव ,उप निरीक्षक गनेश प्रजापति ,महिला उप निरीक्षक दीपशिखा ,हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव,का0 अमरनाथ सरोज ,का0 वीरेन्द्र कुमार मौर्या को साथ लेकर उपरोक्त वांछित अभियुक्तगण को दबोचने में सफल हुई।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…