News Addaa WhatsApp Group Join करें

रेड हिल्स इंफ्रा के मुखिया आलमगीर अंसारी ने दिया आयकर जांच में पूरा सहयोग, 77 घंटे बाद टीम लौटी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 20, 2025  |  12:35 PM

1,135 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रेड हिल्स इंफ्रा के मुखिया आलमगीर अंसारी ने दिया आयकर जांच में पूरा सहयोग, 77 घंटे बाद टीम लौटी

कुशीनगर। कसया नगर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कारोबारी एवं रेड हिल्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आलमगीर अंसारी के आवास एवं कंपनी कार्यालय पर आयकर विभाग द्वारा जांच-पड़ताल की गई है। करीब 77 घंटे तक चली जांच के बाद शुक्रवार दोपहर आयकर विभाग की टीम वापस लौट गई।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

रेड हिल्स इंफ्रा की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई आयकर विभाग की नियमित एवं औपचारिक प्रक्रिया का हिस्सा थी, जिसमें कंपनी प्रबंधन द्वारा जांच टीम को पूर्ण पारदर्शिता और सहयोग प्रदान किया गया। जांच के दौरान किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था या असहयोग की स्थिति नहीं रही। मालूम हो कि बीते मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की दो टीमों ने एक साथ कसया स्थित रेड हिल्स ग्रुप के कार्यालय और मां कोटेश्वरी नगर स्थित आलमगीर अंसारी के आवास पर दस्तावेजों की जांच शुरू की थी। जांच की अवधि में सुरक्षा एवं प्रक्रिया के तहत आवाजाही सीमित रखी गई, जो कि आयकर विभाग की मानक कार्यप्रणाली का हिस्सा है।
रेड हिल्स रियल एस्टेट की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जांच टीम द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए और कंपनी का रिकॉर्ड पूरी तरह कानून सम्मत, पारदर्शी एवं बेदाग है। कंपनी प्रबंधन ने विश्वास जताया है कि जांच के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

कंपनी के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने बताया कि, “रेड हिल्स इंफ्रा ने जांच के दौरान आयकर विभाग को हर स्तर पर सहयोग दिया है। हमारी कंपनी नियमों के तहत कार्य करती है। कुछ दस्तावेज जांच की औपचारिकता के लिए टीम अपने साथ ले गई है, जो सामान्य प्रक्रिया है। किसी भी प्रकार की अफवाह पूरी तरह निराधार है।”
रेड हिल्स इंफ्रा प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति या समूह इस नियमित कार्रवाई को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय कारोबारियों और शहरवासियों का मानना है कि रेड हिल्स इंफ्रा ने बीते वर्षों में क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आलमगीर अंसारी की कारोबारी छवि एक जिम्मेदार, नियमों का पालन करने वाले उद्यमी की रही है।
फिलहाल आयकर विभाग की टीम के लौटने के बाद यह साफ है कि यह कार्रवाई एक रूटीन जांच प्रक्रिया थी, जिसमें रेड हिल्स इंफ्रा और उसके मुखिया आलमगीर अंसारी ने पूरी जिम्मेदारी और सहयोग का परिचय दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking