कुशीनगर । आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन द्वारा सहायतित एवं एक्शन एडएसोसिएशन द्वारा संचालित नई-पहल परियोजना के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में चयनित विद्यालयों में डिजिटल क्लास-रूम , लाइब्रेरी एवं स्पोर्ट्स किट, बाउंड्री वाल रिपेयर, हैण्ड-वाश, बालक- बालिका शौचालय की मरम्मत, स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था आदि का कार्य किया गया |
जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड पडरौना के कम्पोजिट जूनियरहाई स्कूल सेमरा हर्दो विकास में डिजिटल स्मार्टक्लास रूम सेटअप, बाउंड्री वाल मरम्मत एवं निर्माण, लाइब्रेरी बुक्स, स्टील रैक , स्पोर्ट किट, वाटर कूलर , बालक -बालिका शौचालय मरम्मत , जूनियर हाई स्कूल पिपराजटामपुर में बाउंड्रीवाल रिपेयर एवं मेन गेट का निर्माण , वाटर कूलर की व्यवस्था , लाइब्रेरी बुक्स, स्टील रैक एवं स्पोर्टकिट , बालक -बालिका शौचालय मरम्मत, जूनियर हाई स्कूल कोहरवलिया कुबेरस्थान में शौचालय का मेनगेट का निर्माण, वाटरकूलर की व्यवस्था, हैण्डवाश रिपेयर, बालिका शौचालय मरम्मत, कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल सिंघंजोरी में शौचालय का मेनगेट का निर्माण , हैण्डवाश रिपेयर , बालिका शौचालय मरम्मत , हैण्ड पंप फैसिलिटी निर्माण, विकास खण्ड तमकुहीराज में कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल सिंगहा में बालिका-बालिका शौचालय मरम्मत, कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल बसडीला पाण्डेय में बाउंड्री वालरिपेयर , वाटर कूलर की व्यवस्था ,लाइब्रेरी बुक्स, स्टील रैक एवं स्पोर्टकिट , जूनियर हाईस्कूल तुर्कपत्ती में डिजिटल स्मार्टक्लास की व्यवस्था , वाटरकूलर , लाइब्रेरी बुक्स, स्टील रैक एवं स्पोर्ट किट , जूनियर हाई स्कूल तमकुही नंबर -1 में वाटर कूलर स्थापित किया गया है ।
विकास खंड दुदही के कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल धरमपुर पर्वत में बाउंड्री वाल रिपेयर तथा कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल डाक नगर में बाउंड्रीवाल रिपेयर का काम एवं लाइब्रेरी बुक्स, स्टील रैक, स्पोर्ट किट की व्यवस्था की व्यवस्था की गई है जबकि जिले का एक मात्र दिब्यांग बच्चों के लिए संचालित एसिलरेटेड लर्निंग सेंटर पडरौना, कुशीनगर में डिजिटल स्मार्ट क्लास रूमसेटअप एवं वाटर कूलर की व्यवस्था की गयी। विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अभिवावको का कहना है की आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशनएवं एक्शनएड की इस अनूठी पहल से विद्यालयों में बच्चो के अधिगम-स्तरम एवं उनके नामांकन , उपस्थिति एवं ठहराव में बढ़ोत्तरी होगी एवं बच्चों के बेहतर शिक्षा प्रदान होगा।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…