News Addaa WhatsApp Group

परिजन बोले-धन्यवाद हाटा पुलिस! टेस्ट में फेल होने के डर से भागे लडके को पुलिस ने किया बरामद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 25, 2021  |  10:37 PM

642 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
परिजन बोले-धन्यवाद हाटा पुलिस! टेस्ट में फेल होने के डर से भागे लडके को पुलिस ने किया बरामद

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा)।

स्थानीय उपनगर निवासी दिपांशू पुत्र कुलदीप टेस्ट में फेल होने के डर से घर से फरार हो गया , परिजनों द्वारा ढुंढने पर नहीं मिलने पर परिजनों ने दी पुलिस को तहरीर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी , तीन घंटे के अंदर बच्चे को सकुशलता पूर्वक बरामद कर परिजनों को सौपा। परिजनों ने कहा धन्यवाद हाटा पुलिस।

शनिवार को उपनगर के पास रहने वाला छात्र दीपाशू पुत्र कुलदीप वर्मा जो सोनबरसा के एक निजी स्कूल में पढ़ता है का शनिवार को टेस्ट था।दिपाशू के पिता ने कहा कि टेस्ट में फेल होने पर पिटाई की जाएगी,दिपाशू टेस्ट में फेल होने के डर से पढ़ने नहीं गया और घर से गायब हो गया,परिजन उसको तलाशने लगे नहीं मिलने की स्थिति में कोतवाली पहुच प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक को घटना के बारे में अवगत कराते हुए तहरीर दी। तहरीर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज़ करने का निर्देश दिया जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और त्वरित ही एक टीम गठित कर बच्चे की तलाश में पुलिस टीम जुट गयी। पुलिस टीम का प्रयास रंग लाया तीन घंटे के अंदर बच्चे को मुजहना टोल प्लाजा से पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।बरामद बच्चे ने भागने का कारण टेस्ट में फेल होने पर पिटाई का डर बताया। परिजनों ने हाटा पुलिस को धन्यवाद कहा।इस बरामदगी के दौरान उ०नि० भिक्खू राय,चौकी इंचार्ज बिरेंद्र यादव,का० दिपांशु आदि रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking