News Addaa WhatsApp Group Join करें

धर्म: संकष्टी गणेश करक चतुर्थी व्रत (करवा चौथ) गुरुवार 13 को मनाया जाएगा

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 11, 2022  |  7:51 PM

602 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धर्म: संकष्टी गणेश करक चतुर्थी व्रत (करवा चौथ) गुरुवार 13 को मनाया जाएगा
  • चन्द्रोदय रात्रि 07:55 मिनट पर

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान “ट्रस्ट” के ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश पाण्डेय के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को चन्द्रोदय ब्यापिनी में यह करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस वर्ष गुरुवार का दिन कृत्तिका नक्षत्र रात्रि तक रहेगी । सिद्धि योग पश्चात् व्यतिपात योग मिल रहा है। यह स्त्रियों का मुख्य व्रत व त्यौहार है। सौभाग्वती स्त्रियां अपने पति की रक्षार्थ यह व्रत करती हैं। रात्रि के समय भगवान शिव, चन्द्रमा, कार्तिकेय आदि के चित्रों व सुहाग की वस्तुओं की पूजा करती हैं। सबसे ऊपर चन्द्रमा उसके नीचे शिव उसके नीचे कार्तिकेय के चित्र दीवाल पर बनाकर उनका पूजन करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है की करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रहने का विधान है। सायं काल चन्द्रमा को अर्घ्य देकर बिना नमक का भोजन करें। पीले मिट्टी की गौरी जी का चित्र बनाकर उनकी पूजन करना चाहिए।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

इस मंत्र से करें पूजन

ॐ चं चन्द्रमसे नम:
ॐ शिवाय नमः
विशेष मंत्र-
ॐ षडमुखाय विद्महे मयूर वाहनाय धीमहि तन्नो कार्तिक प्रचोदयात्।

इन्ही मन्त्रों से निष्ठा पूर्वक पूजन करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो स्त्रियाँ इस व्रत को निष्ठा पूर्वक करती हैं वह आजीवन सौभाग्वती बनी रहती हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक यादव के सीने पर सजा स्वर्ण पदक
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक यादव के सीने पर सजा स्वर्ण पदक

कुशीनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कुशीनगर पुलिस के लिए गौरव का पल रहा। अपर…

माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking