गोरखपुर । भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर ने एक महिला उप निरीक्षक को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा हैं। थाना एंटी करप्शन गोरखपुर मंडल के गोरखपुर इकाई आगे के विधिक कार्यवाही ने जुटी है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि गोरखपुर जनपद के थाना पिपराइच अंतर्गत ग्राम बेला सेमरहवा टोला निवासी श्रीमती उर्मिला पत्नी गोरख ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई को यह शिकायत दर्ज कराया गया कि एक मुकदमे से मेरे पुत्रियों का नाम निकालने के लिए विवेचना कर रही पिपराइच थाना पर तैनात महिला उप निरीक्षक अंकिता पांडेय द्वारा दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही हैं।
शिकायत को संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर ने महिला निरीक्षक श्रीमती निर्मला यादव,निरीक्षक शिव मनोहर यादव के नेतृत्व में एक टीम बना कर पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला कांटा बाजार में स्थित पुलिस बूथ से उक्त महिला उप निरीक्षक को दस हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचने में कामयाबी पाई हैं।
कुशीनगर । अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जोखिम उठाकर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान…
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले…