News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान थाना परिसर में तीन दिवसीय महामृत्युंजय स्तोत्र का 1100 पाठ का अनुष्ठान शुरू

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 5, 2023  |  5:21 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान थाना परिसर में तीन दिवसीय महामृत्युंजय स्तोत्र का 1100 पाठ का अनुष्ठान शुरू

कुशीनगर । जिले के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित थाना तरयासुजान के परिसर भगवान शिव शंकर मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय महामृतुनज्य अनुष्ठान का आयोजन हुआ है।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

जानकारी रहे की प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह द्वारा थाना तरया सुजान क्षेत्र मे सुख शांति और समृद्धि कायम रहे इसके लिए थाना परिसर में बने श्री शिव शंकर जी के मंदिर पर महामृत्युंजय स्तोत्र का 1100 पाठ करवाया जा रहा है।जिसमें यजमान की भूमिका थाना स्थानीय कांस्टेबल मुहर्रिर अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा निभाई जा रही है उक्त अनुष्ठान को पांच विद्वत जन पंडित जी द्वारा तीन दिवस अनुष्ठान किया जा रहा है। जो आज चार जून दिन रविवार को प्रारंभ होकर छः जून दिन मंगलवार को समाप्त होगा।

यहां यह बताना लाजमी होगा की थाना तरयासुजान मे नियुक्त कांस्टेबल मोहरिर अखंड प्रताप सिंह प्रत्येक माह कोई ना कोई धार्मिक अनुष्ठान थाना परिसर में बने श्री शिव मंदिर पर हमेशा करवाया जाता है । इसमें इनका यही मनोकामना रहता है की थाना क्षेत्र मे आमजन के बीच सुख और शांति बनी रहे।

जानकारों के बातो पर विश्वास करे तो महामृत्युंजय स्तोत्र पाठ करने या कराने से शिवपुराण के अनुसार मनुष्य की सभी बाधाएं और परेशानियां खत्म हो जाती हैं। महामृत्युंजय स्तोत्र का जप करने से मांगलिक दोष, नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष, रोग, दुःस्वप्न, गर्भनाश, संतानबाधा कई दोषों का नाश होता है।इसके प्रभाव से साढ़ेसाती, ढैय्या, शनि दोष, रोग, अकाल मृत्यु योग आदि में लाभ होता है.।

अनुष्ठान के दूसरे दिन बड़े संख्या में भगवान भक्त अपस्थित हुए, जो महाआरती में समालित होकर प्रसाद ग्रहण किए। उक्त अवसर पर पूरा थाना परिसर हर हर महादेव की जयघोष से गूंज उठा है।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking