News Addaa WhatsApp Group

सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 31, 2023  |  6:26 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक रेफर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग नहर के पास गुरुवार की देर शाम दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायलों को गम्भीर हालत में सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने गम्भीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोहरगड्डी गांव निवासी साहिल अंसारी उम्र 18 वर्ष और राम सिंह उम्र 50 वर्ष गांव से बाइक लेकर खड्डा जा रहे थे ज्योहीं वह मठियां नहर के समीप पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ गए और सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे बाइक पर सवार अरमान अली 28 वर्ष निवासी खोटहीं भी घायल हो गया। तीनों घायलों को एंबुलेंस चालक फूलचंद मौर्य एवं ईएमटी सत्येन्द्र चौधरी के सहयोग से सीएचसी तुर्कहां लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल साहिल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि साहिल का दाहिना पैर फैक्चर हो गया है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking