News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब ने मनाई देव दीपावली..दीपों और रंगोली से जग मागा उठा श्रीनाथजी शिव मंदिर का घाट

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 27, 2023  |  7:19 PM

129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब ने मनाई देव दीपावली..दीपों और रंगोली से जग मागा उठा श्रीनाथजी शिव मंदिर का घाट WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर की ओर से सोमवार को कसया स्थित श्रीनाथजी शिव मंदिर स्थित छठ घाट पोखरे पर धूमधाम के साथ देव दीपावली मनाई गई। मंदिर परिसर व छठ घाट आदि में 11111 दीये जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। वहीं शिक्षिका रश्मि जायसवाल, कृति पटेल, आरती दूबे, मधुलिका, अनामिका साहनी, ममता और अन्य के द्वारा आकर्षक रंगोली भी बनाई गई और घाटों को सुसज्जित किया गया था। श्रद्धालुओं ने दीये जलाकर पूजा-अर्चना की और इस त्योहार की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में इस्कान एवं कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय का भी भरपूर सहयोग रहा इन्होंने 1000 प्रदूषण रहित दीपक रोटरी को प्रदान किया था।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर महोत्सव के संयोजक विनय राय ने बताया कि शास्त्रों की मानें तो भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर का वध कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुआ था। इसी की खुशी में देवताओं ने पृथ्वी पर आकर शिवगंगा तट पर पूजा-अर्चना कर अनेकों दीपक जलाएं। इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है। पूरे भारत में देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। धार्मिक मान्यताएं हैं कि इस दौरान सभी देवी-देवता धरती के पावन गंगा घाटों पर स्नान करते हैं। यूं तो कार्तिक मास में छोटी दिवाली के बाद मनाई जाने वाली देव दिवाली को अधिक खास माना जाता है, लेकिन इसी मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली को मनाया जाने वाला देव दिवाली का पर्व भी विशेष माना जाता है। बताया जाता है खासतौर पर देव दिवाली वाराणसी में मनाई जाती है। मुख्य रूप से इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आराधना का महत्व होता है। इसका कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह बताया जाता है कि भगवान विष्णु शयन मुद्रा में जाग जाते हैं। इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की यह पूर्णिमा पहली पूर्णिमा मानी जाती है, जिस कारण इसे अधिक खास माना जाता है। इसके अलावा भी इस दिन से संबंधित अन्य मान्यताएं व धार्मिक किवदंतियां शास्त्रों में उल्लेखित है। रोटरी क्लब कुशीनगर की ओर से आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। रोटरी के संरक्षक राकेश जयसवाल ने कहा कि देव दीपावली का कार्यक्रम काशी व देवघर में देखने को मिलता था, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में देव दीपावली देखने को मिली। इस कार्यक्रम के तहत लोगों में आस्था बनी रहेगी और देव दीपावली की परंपरा हम सभी विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। यह कार्यक्रम करने के लिए रोटरी क्लब कुशीनगर धन्यवाद का पात्र है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शंभू कुशवाहा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ सुनील सिंह, गौरव मद्धेशिया, इम्तियाज आलम, अश्वनी जायसवाल, शैलेंद्र त्रिपाठी, हसमुद्दीन अंसारी, राजीव तिवारी, अरूण कुमार मौर्य, दिनेश तिवारी भोजपुरिया उमेश चंद्र जयसवाल कुन्नु जी, सुधारानी जायसवाल, मंटू जायसवाल, रजनीश जैसवाल सभासद राजेश मद्धेशिया, पुनीत श्रीवास्तव, राधे यादव राजन जायसवाल सहित नगर के कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking