कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । देश की आजादी के 75 वर्ष होने के पावन अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा भरौली स्थित मंदिर परिसर एवं पेट्रोल पंप पर आम, अशोक, आंवला, अमरूद, पाम, गुलाब, रातरानी के अलावा विभिन्न प्रजाति के छायादार एवं फूलदार कुल 75 पौधे लगा कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया एवं नगर के लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपीएन न्यूज़ चैनल के चीफ एडिटर एवं कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय थे, उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति केवल 28 पेड़ की औसत के साथ भारत प्रति व्यक्ति पेड़ों की संख्या में पिछड़ गया है। कनाडा में प्रति व्यक्ति 8953 पेड़, अमेरिका में 716 पेड़ तथा चीन में 102 पेड़ प्रति व्यक्ति का आंकड़ा है। पेड़ों की बेहद कम संख्या को देखते हुए हम सबको पौधारोपण करना आवश्यक है।
इस अवसर पर संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ० एम०एच० खान, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सचिव वाहिद अली, डॉ पवन खरवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, निदेशक इम्तियाज आलम, पत्रकार दिनेश कुमार तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता कुश कुमार, एवं अमित मिश्र उपस्थित थे।

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…