News Addaa WhatsApp Group Join करें

75वें स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने 75 पौधे लगाकर मनाया आजादी का जश्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 15, 2021  |  5:14 PM

652 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
75वें स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने 75 पौधे लगाकर मनाया आजादी का जश्न

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । देश की आजादी के 75 वर्ष होने के पावन अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा भरौली स्थित मंदिर परिसर एवं पेट्रोल पंप पर आम, अशोक, आंवला, अमरूद, पाम, गुलाब, रातरानी के अलावा विभिन्न प्रजाति के छायादार एवं फूलदार कुल 75 पौधे लगा कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया एवं नगर के लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।ad4 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपीएन न्यूज़ चैनल के चीफ एडिटर एवं कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय थे, उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति केवल 28 पेड़ की औसत के साथ भारत प्रति व्यक्ति पेड़ों की संख्या में पिछड़ गया है। कनाडा में प्रति व्यक्ति 8953 पेड़, अमेरिका में 716 पेड़ तथा चीन में 102 पेड़ प्रति व्यक्ति का आंकड़ा है। पेड़ों की बेहद कम संख्या को देखते हुए हम सबको पौधारोपण करना आवश्यक है। ad3इस अवसर पर संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ० एम०एच० खान, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सचिव वाहिद अली, डॉ पवन खरवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, निदेशक इम्तियाज आलम, पत्रकार दिनेश कुमार तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता कुश कुमार, एवं अमित मिश्र उपस्थित थे।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking