कुशीनगर। कड़ाके की ठंड में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा बृहस्पतिवार लगातार दूसरे दिवस देर रात तक कसया-कुशीनगर के अंतर्गत गांधी चौक, बस स्टैंड, गोला बाजार, विश्वकर्मा मंदिर रैन बसेरा, सपहां रोड एवं कसाडा चौक, का भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों, निराश्रितों, विक्षिप्त व्यक्तियों एवं निर्माणाधीन भवनों में रह रहे मजदूरों को कंबल वितरित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष डॉ0 एमएच खान एवं सचिव वाहिद अली ने बताया कि रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा सड़क-चौराहों तथा निर्माणाधीन भवनों में जाकर ठंड से जूझ रहे वास्तविक जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कंबल वितरण हेतु भ्रमण पर क्लब के अध्यक्ष डॉ0 एमएच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष सदरे आलम, डॉ सुनील सिंह, अंकित गर्ग एवं शैलेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…