कसया/कुशीनगर। नूतन वर्ष के पावन बेला पर कुशीनगर में लगने वाले वर्ष के सबसे बड़े मेले में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा कोरोना से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत मेले में आए लोगों को नि:शुल्क मास्क का वितरण काउंटर लगा कर किया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूषकांत राय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, अतः हर व्यक्ति को कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
क्लब के अध्यक्ष डॉ एम. एच. खान एवं सचिव वाहिद अली ने बताया कि मेले में बहुत बड़ी भीड़ आती है, अतः कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु क्लब द्वारा काउंटर लगाकर सबको नि:शुल्क मास्क वितरित किया जा रहा है, इसके अलावा क्लब द्वारा मेले में एक सेल्फी प्वाइंट भी लगवाया गया है और मेले की व्यवस्था में लगे एनसीसी के कैडेट्स के लिए पानी का बोतल, बिस्कुट एवं केक की व्यवस्था भी क्लब द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ० एम. एच. खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार रौनियार, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, सह सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, निदेशक दिनेश कुमार यादव, इम्तियाज आलम, अरुण वर्मा, अजय कुमार सिंह, डॉ० जे. के. पटेल, डॉ० सुनील सिंह, मुजीबुल्लाह राही, इजहार, शाहिद, आदित्य, आलोक यादव, इख़लाक़, इबरार के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…