News Addaa WhatsApp Group Join करें

Rotary Club Kushinagar/नव वर्ष के अवसर पर मेले में आए लोगों को रोटरी क्लब द्वारा नि:शुल्क मास्क वितरण किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 1, 2022  |  2:47 PM

661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Rotary Club Kushinagar/नव वर्ष के अवसर पर मेले में आए लोगों को रोटरी क्लब द्वारा नि:शुल्क मास्क वितरण किया गया

कसया/कुशीनगर। नूतन वर्ष के पावन बेला पर कुशीनगर में लगने वाले वर्ष के सबसे बड़े मेले में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा कोरोना से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत मेले में आए लोगों को नि:शुल्क मास्क का वितरण काउंटर लगा कर किया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूषकांत राय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, अतः हर व्यक्ति को कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करना चाहिए।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष डॉ एम. एच. खान एवं सचिव वाहिद अली ने बताया कि मेले में बहुत बड़ी भीड़ आती है, अतः कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु क्लब द्वारा काउंटर लगाकर सबको नि:शुल्क मास्क वितरित किया जा रहा है, इसके अलावा क्लब द्वारा मेले में एक सेल्फी प्वाइंट भी लगवाया गया है और मेले की व्यवस्था में लगे एनसीसी के कैडेट्स के लिए पानी का बोतल, बिस्कुट एवं केक की व्यवस्था भी क्लब द्वारा किया गया है।Free masks were distributed by Rotary Club to the people who came to the fair on the occasion of New Year.

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ० एम. एच. खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार रौनियार, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, सह सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, निदेशक दिनेश कुमार यादव, इम्तियाज आलम, अरुण वर्मा, अजय कुमार सिंह, डॉ० जे. के. पटेल, डॉ० सुनील सिंह, मुजीबुल्लाह राही, इजहार, शाहिद, आदित्य, आलोक यादव, इख़लाक़, इबरार के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking