News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के घर पहुंच रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2021  |  6:09 PM

747 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के घर पहुंच रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया सम्मानित
  • याद किये गए पुराने पल तो सेवानिवृत्त शिक्षक हुए भावुक

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा रविवार 5 सितम्बर को भारत रत्न भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान एवं समर्पण के लिए उनके निजी आवास पर जाकर सम्मानित किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ० बच्चा प्रसाद पांडेय जिन्होंने 1969 से 2012 शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के ही प्राणि विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ० पारसनाथ श्रीवास्तव जिन्होंने 1972 से 2013 तक अपनी सेवा दी, बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्रधानाचार्य श्री शिवदत्त नारायण सिंह जिन्होंने 1980 से 2007 तक अपनी सेवाएं दी, बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के अंग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता श्री देवी शरण त्रिपाठी कुशीनगर जिन्होंने 1974 से 2014 तक अपनी सेवाएं दी, बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के अध्यापक रहे श्री राम दयाल पटेल जिन्होंने 1973 से 2013 तक अपनी सेवाएं दी, बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के अध्यापक रहे श्री इन्द्रासन प्रसाद सिंह ‘संत जी’ जिन्होंने 1967 से 2010 तक अपनी सेवाएं दी, बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के अध्यापक रहे श्री राम आशीष शुक्ला जिन्होंने 1971 से 2010 तक अपनी सेवाएं दी, बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के अध्यापक रहे श्री सुरेंद्र प्रसाद चंद्र जिन्होंने 1973 से 2013 तक अपनी सेवाएं दी, बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के अध्यापक रहे श्री जवाहर लाल जिन्होंने 1968 से 2003 तक अपनी सेवाएं दी, एवं बेसिक शिक्षा से पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती रामायणी देवी जिन्होंने 1965 से 2009 तक शिक्षा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित किया जिसके कारण इनको सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष डॉ एम०एच० खान ने बताया कि सम्मान के इसी क्रम में बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ उदयभान दुबे के आवास पर रोटरी के सदस्य पहुंचे किंतु उनके अस्वस्थता एवं दिल्ली होने के कारण मुलाकात नहीं किया जा सका, हमसब उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं एवं वापस घर आने पर उनको अवश्य सम्मानित किया जाएगा। क्लब के सचिव वाहिद अली ने बताया कि आज सम्मान के लिए गुरुओं के घर पहुंचने पर क्लब के सदस्यों को स्वयं भी सम्मानित होने की अनुभूति हो रही है, वास्तव में इस दुनिया में यदि आपके सफलता पर सबसे अधिक खुशी होती है तो वह आपके शिक्षक को होती है। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम०एच० खान, सचिव वाहिद अली, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष महेंद्र तिवारी, निदेशक अरुण कुमार वर्मा, निदेशक इम्तियाज आलम, डॉ पवन खरवार, समाजसेवी एवं पत्रकार दिनेश तिवारी, पप्पू अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, मुकेश दुबे एवं पंकज मिश्र के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के घर पहुंच रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया सम्मानित

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking