कसया/कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा बृहस्पतिवार कसया-कुशीनगर के अंतर्गत रात्रि कालीन भ्रमण के दौरान मल्लूडीह का भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।
संस्था के संरक्षक राकेश जायसवाल एवं अध्यक्ष डॉ एमएच खान ने बताया कि विगत कई रातों से देर रात भ्रमण कर वास्तविक जरूरतमंदों को ढूंढ कर कंबल दिया जा रहा हैं। संस्था के सचिव वाहिद अली ने बताया कि बढ़ते ठंड के दृष्टिगत वास्तविक जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य पूरे ठंड तक किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ0 एमएच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष सदरे आलम, डॉ सुनील सिंह, विशाल शर्मा एवं सुमित वर्मा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…