News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुराने गर्म कपड़े दान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर ने लगाया स्टाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 21, 2021  |  1:14 PM

878 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुराने गर्म कपड़े दान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर ने लगाया स्टाल
  • गरीबो को कपडे दान करना पुनीत कार्य- वरुण पाण्डेय

कसया/कुशीनगर । रविवार सुबह कसया स्थित गांधी चौक पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के सौजन्य से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड से जरूरतमंदों को राहत दिलाने हेतु एक अनोखा प्रयास किया गया है, जिसमें पुराने गर्म कपड़ो को लोगों से इकट्ठा कर जरूरतमंदों के मध्य बांटने हेतु एक अनोखा स्टाल गांधी चौक कसया पर लगाया गया, जो पूरे ठंडक तक लगा रहेगा।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

इस स्टाल का शुभारंभ उप जिलाधिकारी कुशीनगर वरुण कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सर्दी में संपन्न परिवार के लोगों की हालत खराब हो जाती है, तो ऐसे में सड़कों पर और झुग्गी -झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों की और उनके बच्चों की क्या हालत होगी रोटरी क्लब के इस पुनीत कार्य और अनूठे पहल की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

क्लब संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ.एम.एच खान एवं सचिव वाहिद अली ने लोगों से अपील किया कि अलमारियों में बंद या आवश्यकता से अतिरिक्त अपने गर्म वस्त्रों को स्टाल पर दान करें।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार एवं कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया ने बताया कि जिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़े की आवश्यकता हो नि:संकोच यहां से ले सकते हैं।

इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष विजय गुप्त, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, सह सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ पवन खरवार, निदेशक दिनेश यादव, इम्तियाज आलम, अरुण वर्मा, अजय कुमार सिंह, डॉ सुनील सिंह, अंकित गर्ग, गयासुद्दीन अली, डॉ जे.के पटेल, आफताब आलम एवं पत्रकार दिनेश तिवारी के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड
गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड

कुशीनगर। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेज़ो एवं रोटरी फाउंडेशन के अध्यक्ष होल्गर नाक…

चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले।के कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद अस्पताल में महज चार दिन की नवजात बच्ची की…

अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking