News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब कुशीनगर को मिलेगा इंटरनेशनल लाईफ़ सेवर अवार्ड

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 13, 2022  |  4:42 PM

661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब कुशीनगर को मिलेगा इंटरनेशनल लाईफ़ सेवर अवार्ड WhatsApp
Responsive image
  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन की ओर से मिलेगा प्रयास को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट
  • अंतरराष्ट्रीय संस्था निफा द्वारा मिलेगा लाइफ लाइम अचीवमेंट अवार्ड
  • पिछले साल रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा आयोजित निफा संवेदना अभियान के तहत लगाया था वृहद रक्तदान शिविर
  • 26 मार्च को लखनऊ में किया जाएगा सम्मानित

कसया/कुशीनगर। विगत वर्ष कोरोना काल में 23 मार्च शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 90 वें पुण्यतिथि पर रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा निफा के संवेदना अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसके लिए संस्था को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

अध्यक्ष डॉ एमएच खान एवं सचिव वाहिद अली ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना काल में 23 मार्च को संवेदना अभियान के अंतर्गत नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एन्ड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर 1476 रक्त दान शिविर केन्द्र लगाए गए थे जिनमे 97744 रक्त यूनिट एकत्रित हुए थे। रोटरी क्लब कुशीनगर ने इस अभियान के तहत एक वृहद रक्तदान शिविर लगाया था जिसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से रोटरी क्लब कुशीनगर को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट और निफा के तरफ से इंटरनेशनल लाईफ़ सेवर अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड आगामी 26 मार्च को लखनऊ स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर में होने वाले सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्होने कहा कि कुशीनगर के लिए यह गौरव की बात है कि संस्था को वर्ल्ड बुक आफ़ रिकार्ड लंदन व अंतरराष्ट्रीय संस्था निफ़ा द्वारा यह सम्मान दिया जा रहा है।
रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ. एमएच खान ने इस उपलब्धि के लिए कुशीनगर के समस्त रक्तदाताओं एवं सम्मानित जनता का एवं संस्था से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष जुड़े सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

निफा चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नू ने बताया कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के 90 वें पुण्यतिथि पर 23 मार्च को पूरे देश में संस्था द्वारा सहयोगियों की मदद से संवेदना अभियान के अंतर्गत कुल 1476 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसमें करीब 1.27 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया एवं 97,744 रक्तदानियों ने एक साथ सर्वाधिक रक्तदान का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया वहीं उत्तर प्रदेश में 392 स्थानों पर शिविर आयोजित कर लगभग 18000 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था। इस अभियान का शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा कर एक संदेश दिया राष्ट्र के नाम दिया *नशा नही रक्तदान करें। कुशीनगर में रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा पिछले वर्ष दो रक्तदान शिविर आयोजित किया था प्रथम रक्तदान शिविर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के 90 वें पुण्यतिथि पर 23 मार्च 2021 को जिसमे करीब 52 लोगों ने पंजीकरण कराया एवं 17 लोगों ने रक्तदान किया था। वहीं दूसरा शहीद वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि 10 सितंबर 2021 को जिसमे 54 लोगों ने पंजीकरण कराया व 32 लोगों ने रक्तदान किया। इस प्रकार 2 रक्तदान शिविरों में 49 रक्तदानियों के द्वारा रक्तदान किया गया।

इस उपलब्धि के लिए संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, सदरे आलम, महेंद्र तिवारी, सह कोषाध्यक्ष राजीव जायसवाल, निदेशक दिनेश कुमार यादव, इम्तियाज आलम, डॉ सुनील सिंह, डॉ पवन खरवार, अजय कुमार सिंह, डॉ नदीम वारसी, डॉ जे के पटेल, अंकित गर्ग, साहिल अहमद, मो०किताबुद्दीन अंसारी, अंजली खरवार, फैयाज खान, सोनभद्र सिंह, गयासुद्दीन अली, अरुण वर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी, सचिन श्रीवास्तव, विशाल शर्मा, डॉ अब्दुल कलाम आजाद, अंकुर तुलस्यान एवं गोपी चंद कसौधन ने एक दूसरे को बधाई दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा

हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…

युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन
युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन

हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…

मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद
मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking