मो असलम/राज पाठक
कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा 09 दिसम्बर के रात नगरपालिका कुशीनगर के अंतर्गत सपहा चौराहा,काली मंदिर, प्रेमनगर चौराहा एवं मुरली पट्टी का भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों, निराश्रितों एवं विक्षिप्त व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष डॉ0 एमएच खान एवं सचिव वाहिद अली ने बताया कि रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा सड़क-चौराहों एवं विभिन्न स्थानों पर जाकर ठंड से जूझ रहे वास्तविक जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।संस्था के द्वारा विगत कई दिनों से रात्रि कालीन भ्रमण कर जरूरतमंदो को कंबल बांटा जा रहा है।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ0 एमएच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष सदरे आलम, डॉ सुनील सिंह,अंकित गर्ग,पत्रकार राज पाठक,अनिल जायसवाल,राजू जायसवाल एवं संजीत जायसवाल मौजूद रहे।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…