News Addaa WhatsApp Group Join करें

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रोटरी इंटरनेशनल का 118वां स्थापना दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2023  |  9:15 AM

483 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रोटरी इंटरनेशनल का 118वां स्थापना दिवस
  • रोटरी के सदस्यों ने केक काटकर दी एक दूसरे को बधाई

कसया/कुशीनगर।विश्व रोटरी दिवस के अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल का 118वां स्थापना दिवस बुधवार को कुशीनगर स्थित होटल कलश में केक काटकर कुशीनगर रोटरी सदस्यो द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रोटरी अध्यक्ष डॉ एम.एच. खान द्वारा केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए रोटरी अध्यक्ष डॉ खान ने कहा कि 23 फरवरी 1905 में स्थापित रोटरी क्लब सामाजिक सेवा से अपने उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए पूरे विश्व में मानव सेवा के प्रकल्पों को सतत संचालित कर रहा है। रोटरी क्लब एक अंतरराष्ट्रीय गैर राजनीतिक, गैर धार्मिक स्वयंसेवी संस्था है। पल्स पोलियो जैसी घातक बीमारी को भी विश्व से साफ करने में रोटरी क्लब का अहम योगदान है। कोई भी व्यक्ति जो समाज सेवा करना चाहता है रोटरी क्लब कुशीनगर में अपनी सहभागिता दे सकता है।रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने बताया कि रोटरी क्लब निरंतर 118 वर्षों से पूरे विश्व में सेवा कार्यो को संपादित कर रहा है। इसी संकल्प को आत्मसात करते हुए रोटरी क्लब कुशीनगर ने 2022-23 सत्र में कुशीनगर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विविध कार्यों को निष्पादित किया है, जिसमे कई बार निःशुल्क मेगा स्वाथ्य शिविर, निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर, निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान एवं समर्पण के लिए सम्मान, डॉक्टर्स डे के अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके सेवा के लिए सम्मान, वर्ष में 2 बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, कई शिवालय, विद्यालय, श्मशान घाट एवं सार्वजनिक स्थलों पर रूद्राक्ष व अन्य प्रजाति के पौधों का ट्री गार्ड सहित पौधरोपण, वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ प्रत्येक राष्ट्रीय एवं धार्मिक पर्व पर विविध कार्यक्रम का आयोजन, गांधी जयंती के अवसर पर 10 महिलाओं को स्वालंबन में सहयोग हेतु नि:शुल्क सिलाई मशीन का वितरण, राजमार्ग 28 से साईकिल यात्रा पर निकले लगभग 75 साइकिल यात्रियों को स्वागत एवं सम्मान, 32 क्षय (टीबी) रोगियों को गोद लेकर उनको 6 माह तक लगातार पोषण पोटली वितरण, ठंड से जरूरतमंदों को राहत दिलाने हेतु पुराने गर्म कपड़े दान हेतु पूरे ठंडक के लिए स्टाल लगाया, क्रिसमस पर प्राथमिक विद्यालय प्रेमवालिया में बच्चों को वुलेन टोपी, चिप्स एवं टॉफियां बांटी गई, नव वर्ष के अवसर पर मेले में आए लोगों को 15000 नि:शुल्क मास्क वितरण, कड़ाके की ठंड में लगातार प्रत्येक रात भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों, निराश्रितों एवं विक्षिप्त व्यक्तियों को 800 से अधिक कंबल वितरण इसके अलावा 179 रिक्शा चालक, पल्लेदार एवं मजदूरों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दो ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा कराया गया। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु देखते हुए रोटरी क्लब कुशीनगर को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान आगामी 22 मार्च 2023 को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद बलिदान दिवस के पूर्व संध्या पर रोटरी द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया है। जिसको सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

रोटरी क्लब कुशीनगर के सभी सदस्यों ने समाज और राष्ट्र की सेवा और विश्व बंधुत्व का संकल्प लेते अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह-कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, निदेशक अंकित गर्ग, दुर्गेश चतुर्वेदी, सदरे आलम, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा एवं हेमंत गर्ग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking