News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी कुशीनगर को सामाजिक कार्यों हेतु विभिन्न श्रेणियों में कुल 17 वार्षिक अवॉर्ड मिले

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 26, 2023  |  8:00 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी कुशीनगर को सामाजिक कार्यों हेतु विभिन्न श्रेणियों में कुल 17 वार्षिक अवॉर्ड मिले

कसया/कुशीनगर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के द्वारा प्रयागराज के होटल कान्हा श्याम में रविवार को सत्र 2022-23 हेतु आयोजित वार्षिक अवार्ड वितरण समारोह ‘कृतज्ञता’ में रोटरी क्लब कुशीनगर को 4 डायमंड, 2 गोल्ड, 6 सिल्वर अवार्ड सहित विभिन्न श्रेणियों में कुल 17 अवार्ड प्राप्त हुआ।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

रोटरी कुशीनगर के वाहिद अली ने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के द्वारा प्रत्येक वर्ष क्लबों के सामाजिक कार्यों के लिए रोटरी गवर्नर के द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमे रोटरी कुशीनगर के सामाजिक कार्यो को भी 17 विभिन्न श्रेणियों में मुख्य अतिथि रोटरी के सत्र 2022-23 के रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल अग्रवाल के द्वारा अवार्ड दिया गया है। इस समारोह में वाहिद अली के अलावा विजय गुप्ता व साहिल अहमद, दिनेश यादव एवं दुर्गेश चतुर्वेदी ने कुशीनगर का प्रतिनिधित्व किया।

रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, डॉ एम एच खान, संदीप रौनियार, अजय कुमार सिंह, अंजली खरवार, विजय कृष्ण द्विवेदी, अनिल जायसवाल, अरूण कुमार वर्मा, डॉ सुनील सिंह, डॉ जे के पटेल, राजीव जायसवाल लक्ष्य, अंकित गर्ग, अंकुर तुलस्यान, शैलेंद्र त्रिपाठी सोनू, डॉ पवन खरवार, गौरव मद्धेशिया, डॉ नदीम वारसी, मो०किताबुद्दीन अंसारी, सदरे आलम, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी मोनू, इम्तियाज आलम, गयासुद्दीन अली, विशाल शर्मा, डॉ मुकेश यादव, गोपी चंद कसौधन, राजीव गुप्ता, अश्वनी जायसवाल, हसमुद्दीन अंसारी, महीप राव, मोहम्मद अतहर खान, अमित श्रीवास्तव एवं अखिलेश शर्मा ने रोटरी कुशीनगर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking