News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पहुंचे 20 सदस्यीय साईकिल दल का रोटरी ने किया स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 22, 2023  |  5:12 PM

372 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पहुंचे 20 सदस्यीय साईकिल दल का रोटरी ने किया स्वागत

कसया/कुशीनगर। 20 सदस्यीय साइकिल यात्रियों के एक दल का कुशीनगर पहुंचने पर रोटरी क्लब कुशीनगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्मृति फलक के रूप में भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं अंगवस्त्रम भेंट किया; साथ ही माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। साईकिल यात्रियों में जगदीप सिंह पुरी, डॉ गुरिन्दर सिंह, सुरजीत सिंह, परविंदर सिंह, गुरमेन्द्र सिंह, जसविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, रविन्द्र सिंह, जसमीत सिंह, भुवन पाहुजा आदि शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

साईकिल यात्रियों का नेतृत्व कर रहे जगदीप सिंह पुरी ने बताया कि इस साईकिल यात्रा का उद्देश्य मोटे अनाज उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक करना है। इस समय पूरा विश्व मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष मना रहा है। साथ ही साईकिल यात्रियों ने साईकिल चलाने के फायदे भी गिनाए। रोटरी के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि दिल्ली से पटना साहिब की यह यात्रा मात्र 6 दिवस में पूरी होगी। रोटरी के सचिव वाहिद अली ने बताया कि सभी आगंतुक साइकिल यात्रियों को स्मृति फ़लक, अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया है।

इस अवसर पर रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, सचिव वाहिद अली, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, सदरे आलम, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, आलोक यादव एवं आदिल खान शामिल रहे।

संबंधित खबरें
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 
लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 

हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिध्दार्थ…

ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking