हाटा/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह के राज्य सभा सांसद निर्वाचित होने पर कुशीनगर आगमन पर हाटा नगर में जगह जगह लोगों ने स्वागत किया इसके अलावा जनपद में प्रथम आगमन पर सुकरौली में नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप द्वारा भी जोरदार स्वागत सभा का आयोजन किया गया।
सोमवार को कुंवर आरपीएन सिंह को नगर के बस स्टैंड पर विधायक मोहन वर्मा, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत राज्य सभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। मोदी के कुशल नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश है आने वाले लोकसभा चुनावों में मजबूती से भाजपा का सहयोग करें।
इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी, उदय नारायण मिश्र, बुद्धदेव त्रिपाठी, अनिरुद्ध मिश्र, पोतन बाबा बाबू नंदन सिंह, ज्ञान विक्रम सिंह, सभासद विनय सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहें।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…