कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में गुरुवार को इंडियन स्वच्छता लीग एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के प्रति जागरूक करने के लिए सफाई मित्र स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l सफाई मित्रो का स्वास्थ्य परिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के आरबीएसके टीम प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह व उनकी स्वास्थ्य टीम द्वारा सफाई मित्रो का स्वास्थ्य परिक्षण क़र उन्हें दवाएं वितरण की गयी l स्वास्थ्य परिक्षण कार्यक्रम से पूर्व इंडियन स्वच्छता लिग रैली का आयोजन किया गया, जिसमे जन सहभागिता एवं सफाई मित्रो द्वारा नगर में जाकर स्वच्छता के लिए लोगो को जागरूक किया गया, यह अभियान निरंतर 15सितम्बर से प्रारम्भ होकर 02अक्टूबर तक चलेगा l
इस अभियान के तहत नगर के समस्त वार्डो में विशेष सफाई रोस्टर के अनुसार एंटी लार्थ एवं कीट नाशक दवाओं का छिड़काव व फागिंग कराया जा रहा है, जिसकी लाईव मॉनिटरिंग निदेशालय स्तर से सुबह 8:00बजे से सायं 6:00बजे तक किया जा रहा है l इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार,सफाई प्रभारी श्रवण तिवारी सहित पालिका के समस्त सफाई नायक व सफाई मित्र मौजूद रहें l
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…