News Addaa WhatsApp Group Join करें

साहिल और ज्योति की भाई -बहन का रिस्ता सर्व समाज के लिए मिशाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 3, 2023  |  7:44 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
साहिल और ज्योति की भाई -बहन का रिस्ता सर्व समाज के लिए मिशाल
  • रक्षाबंधन पर्व के बाद मिली राखी से है उत्साहित साहिल
  • साहिल ने मुंहबोली बहन ज्योति को दिल्ली भेजा उपहार

कसया/कुशीनगर । भाई बहन के असीम प्रेम व स्नेह को समर्पित पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर भारतवर्ष की तमाम बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इसी दौरान समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो धर्म से ऊपर उठकर रक्षा के इस संकल्प को और और भाई बहन के इस पवित्र रिश्ते को आगे बढा रहे हैं।
कुशीनगर के टेकुआटार के युवा व्यवसाई साहिल अहमद के द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार पर हर वर्ष कुछ ऐसा ही पिछले 6-7 वर्षों से देखने को मिल रहा है।

एक मुस्लिम भाई की कलाई पर एक हिंदू बहन का प्यार सजा हुआ दिखाई देता है। तो विशेष बात यह है कि यह सिलसिला एक दो सालों से नहीं पिछले पिछले 6-7 सालों से ज्यादा से चला रहा है। एक हिंदू बहन अपने मुस्लिम भाई को हर साल राखी बांधती आ रही है।
कुशीनगर के टेकुआटार निवासी साहिल अहमद और दिल्ली की रहने वाली उनकी मुंह बोली बहन ज्योति राणा पिछले 6-7 सालों से इस पवित्र बंधन को निस्वार्थ निभाते चले आ रहे हैं।
साहिल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के टेकुआटार के व्यवसायी हैं और ज्योति दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। साहिल ज्योति को अपनी छोटी बहन मानते हैं और ज्योति अपने बड़े भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधती आ रही है। ज्योति हर सुख दुख में अपने भाई साहिल के लिए रानी लक्ष्मीबाई बनकर खड़ी रहती है तो वहीं साहिल ज्योति को बहुत सम्मान देते हुवे कहते हैं कि बड़े भाई का सारा फ़र्ज़ निभाउंगा।
साहिल और ज्योति का कहना है की ऊपर वाले ने इंसान को पैदा करते समय ऐसा कोई भेदभाव नहीं रखा यह तो कुछ स्वार्थी लोग ही समाज में भ्रम पैदा करते हैं और लोगों को धर्म के नाम पर बाँटते हैं।

ज्योति द्वारा भेजी राखी आज पहुंचा तो साहिल बहुत खुश हुए भले लेट पहुंचा लेकिन पहुंचा तो साहिल अपने राखी के इंतजार में बैठे हुए थे कि कब मेरी मुंहबोली बहन ज्योति राखी भेजेगी साहिल अहमद अपने मुंह बोली बहन ज्योति को उपहार स्वरूप गिफ्ट भी आज ज्योति को दिल्ली पार्सल भेजा हैl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking