News Addaa WhatsApp Group Join करें

साइकिल सवार को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 21, 2025  |  8:02 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
साइकिल सवार को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन घायल

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप एक साइकिल सवार को बचाने में सवारियों से भरी ई-रिक्शा पलटने से उसने सवार सभी यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी कोटवां भेज दिया गया, सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

जटहा बाजार थानाक्षेत्र के कटाई भरपुरवा निवासी रामनरेश (58 वर्ष) ई- रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते है। सोमवार को दोपहर में नौरंगिया से सवारी लेकर वह नेबुआ की ओर छोड़ने जा रहे थे। ज्योंहि लक्ष्मीपुर गांव में स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि एक सायकिल सवार को बचाने के चक्कर में ई- रिक्शा पलटा गई और उसमें सवार माधुरी देवी 22 वर्ष, रीना देवी 26 वर्ष निवासी कटाई भरपुरवा, ललिता देवी नेबुआ रायगंज, खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहां गांव निवासी माया देवी 38 वर्ष और गायत्री देवी 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking