साखोंपार/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के निवासी व रियल एस्टेट के युवा कारोबारी नुरुलएन वारसी ने अपना जन्मदिन एक अनोखे अंदाज में मनाया,जिसकी चहुँओर सराहना हो रही।श्री वारसी ने तहसील क्षेत्र के ही कुड़वा दिलीपनगर के एक स्कूल में पहुँच कर गरीब,असहाय,कमजोर जरुरतमंद बच्चों में पाठ्य सामग्री व मिठाइयां बाँटकर अपना जन्मदिन मनाया,जिसकी चहुँओर सराहना हो रही है।बच्चों ने भी अपने बीच युवा कारोबारी श्री वारसी को पाकर खुश नजर आएं व उनको शुभकामनाएं दीं।इस दौरान श्री वारसी ने कहा कि अपने खुशियों में हमें गरीब असहाय को भी शामिल करना चाहिए,ताकि उन्हें अपने गरीबी का एहसास न हो,उन्हें हर सम्भव मदद भी करना चाहिए।
इससे हमारी खुशियां भी दोगुनी हो जाती है।आज मेरे जन्मदिन की खुशी दोगुनी हो गयी है इन बच्चों के बीच आकर।आज एक खाश खुशी की अनुभूति हो रही है जो इसके पहले कभी मुझे अपने जन्मदिन पर नहीं होती थी।बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल को हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर सरवरे सिद्दीकी,जितेंद्र कुशवाहा,अंकित कुशवाहा,सोहन, वलीउल्लाह खान,इनायत वारसी,मुस्ताक वारसी,रौनक वारसी मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…