News Addaa WhatsApp Group Join करें

Sakhopar News/साखोपार: कैंप लगाकर बनाया गया नि-शुल्क आयुष्मान कार्ड; 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 15, 2022  |  6:09 PM

669 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sakhopar News/साखोपार: कैंप लगाकर बनाया गया नि-शुल्क आयुष्मान कार्ड; 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा
  • योगी सरकार की प्राथमिकता में है आयुष्मान योजना

एम0असलम /अब्दुल मजीद

कसया/कुशीनगर। शासन द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत आज साखोपार में कैंप लगाकर पात्र व्यक्तियों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया गया ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

आज से 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा, योगी सरकार की प्राथमिकता में है आयुष्मान भारत योजना, 23 सितंबर को पूरे होंगे योजना के चार वर्ष। इस कार्य में आशा कर्मी से लेकर मंडल स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशन पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है, जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में आज साखोपार ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर पात्रों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया गया, भारी बरसात के बावजूद ज्यादा संख्या में पात्र ग्रामीण चेहरे पर मुस्कान लिए उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत रामबिलास प्रसाद गोंड, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, प्रतिनिधि एडवोकेट कुशल प्रताप नारायण सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण गोंड, संजय कुमार सिंह, असगर अंसारी, रामप्रताप ओझा, हरिशंकर यादव, मणि कंचन चौबे, श्री प्रसाद, राघव मद्देशिया, प्रभु गोंड, रामवृक्ष गोंड, पूर्व प्रधान जयराम प्रसाद,त्रिपुरेश प्रताप सिंह, असीम सिंह, हरेंद्र नाथ पांडे, सत्यम प्रताप सिंह, ईश्वर जायसवाल, शशांक सिंह, भुवनेश प्रताप सिंह, शिवम प्रताप सिंह,राघव मद्देशिया, दुर्गा वर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking