News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद कुशीनगर की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 21, 2022  |  7:33 PM

388 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद कुशीनगर की बैठक संपन्न

साखोपार/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद कुशीनगर की बैठक संपन्न हुई।

जनपद कुशीनगर में पर्यटन एवं संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने हेतु विविध क्रियाकलाप एवं पर्यटन विकास संबंधित मुद्दों पर उक्त बैठक में चर्चा की गई। इस क्रम में जनपद के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं हेतु प्रस्ताव पर चर्चा, जनपद के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, जनपद हेतु इवेंट कैलेंडर, जनपद हेतु पर्यटन साहित्य व डॉक्यूमेंट्री, पर्यटन नीति के अंतर्गत जनपद में हेरिटेज हवेलियों को चिन्हित करके उनको हेरिटेज होटल/ गेस्ट हाउस के रूप में विकसित किया जाना, स्कूलों/ महाविद्यालयों के छात्रों एवं शिक्षकों का पर्यटन यूथ क्लब स्थापित करना, जनपद में इको टूरिज्म हेतु स्थल चयन कर पर्यटन विकास हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाना, पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास, पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार आदि के बारे में चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद में वैसे स्थलों को चिन्हित किए जाने हेतु निर्देशित किया जो पर्यटन के संदर्भ में विकसित किए जा सकते हैं।जनपद के लोक संगीत, लोक नृत्य को भी पर्यटन विकास से जोड़ने की बात की गई। जनपद के यूनिक उत्पाद तथा खाद्य उत्पाद आदि को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह,पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking