खड्डा/कुशीनगर। निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की विक्री व दाखिला के दूसरे दिन बुधवार को खड्डा में अध्यक्ष पद के दो एवं सभासद के 36 पर्चे की बिक्री हुई जबकि छितौनी नगर पंचायत में दो दिनों में अध्यक्ष के 8 एवं, 33 पर्चे वार्ड सदस्यों ने क्रय किया है। तहसील गेट से लेकर काउंटर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये थे।
खड्डा तहसील में नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला के दूसरे दिन तहसील परिसर में खड्डा नगर पंचायत में आरओ प्रवीण कुमार शुक्ला व एआरओ उदयशंकर राय, रोहित कुमार की देखरेख में मंगलवार व बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 एवं 55 नामांकन पत्र वार्ड सदस्यों ने खरीदा। इसी तरह छितौनी नगर पंचायत के आरओ बीडीओ विनीत कुमार यादव, एआरओ रामगोपाल प्रसाद, दीपक कुमार की देखरेख में दो दिनों में अध्यक्ष के 8 एवं सभासद के लिए आरओ अमित कुमार सिंह, एआरओ गंगासागर दूबे, धीरज कुमार गुप्ता की देखरेख में कुल 33 पर्चे बिके। नामांकन की दृष्टि से तहसील परिसर में खड्डा के लिए दो- दो एवं छितौनी नगर पंचायत के लिए बकायदा बैरिकेडिंग किया गया था। इस दौरान एसडीएम भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव के अलावा प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा दल बल के साथ मौजूद रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…