सलेमगढ़/कुशीनगर। शनिवार को सुबह राष्ट्रीय राज मार्ग सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पूर्वी कैंटीन में अज्ञात कारणों से आग लग गई ,जिसमे हजारों रुपए की नुकसान की बात प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा कही जा रही है। इधर टोल प्लाजा कर्मियो ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया साथ ही कोई अनोहोनी की सूचना नही है।
बताते चले की शनिवार को आले सुबह टोल प्लाजा पर पूर्वी किनारे स्थित कैंटीन में लोगो ने आग के लपटे के साथ धुआं देखा,जिसे देख कर कुछ देर के लिए टोल प्लाजा पर अफरा तफरी का माहौल बन गया,देखते ही देखते ट्रक चालक, टोल कर्मी कैंटीन के तरफ दौड़े और आग पर।काबू पाने के जुगत में लग गए,काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, कोई अनहोनी की सूचना नही है। लेकिन अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग में हजारों रुपए की नुकसान का आकलन लोगो द्वारा लगाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के बातो पर आगर कान करे तो टोल प्लाजा के किसी कैंटीन पर अग्निशमन यंत्र नही रखा गया है, जिससे किसी बड़े हादसे से उबरने में सहयाता मिल सके। यह घोर लापरवाही की एक परिकाष्ठा है। टोल प्लाजा के जबाबदारों के चाहिए की कैंटीन की गुणवाता,सुरक्षा पर अपनी पैनी नजर करते?
सलेमगढ़:टोला प्लाजा कैंटीन में लगी आग, हजारों का नुकसान @NHAI_Official @nitin_gadkari @dm_kushinagar @myogiadityanath @dgpup @Uppolice @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @kushinagarpol #Kushinagar pic.twitter.com/CAzNHJCUXK
— News Addaa (@news_addaa) November 4, 2023
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…